प्रधानमंत्री मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी,मां गंगा का किया पूजन

National News
n

(प्रयागराज UP)05फरवरी,2025.

nnnn

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने मां गंगा पूजा की। त्रिवेणी संगम में प्रधानमंत्री ने रुद्राक्ष की माला पहनकर पूरे मंत्रोच्चार के साथ स्नान किया और परिक्रमा की।

nnnn

संगम में डुबकी लगाने के बाद पीएम ने परिक्रमा लगाकर पूजा की।

nnnn

अरैल क्षेत्र में उनकी सुरक्षा के लिए खास अलर्ट जारी किया गया है। पीएम के आगमन को लेकर पांच सेक्टर मजिस्ट्रटों की तैनाती की गई है।

nnnn

संगम तट पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब होने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हनुमान मंदिर अक्षय वट दर्शन किए बिना ही लौटे।

nnnn

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम वाले क्षेत्रों को एनएसजी ने कब्जे में ले लिया है। मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है।

nnnn

पीएमओ ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री ने तीर्थ स्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठाए हैं।

nnnn

मेला क्षेत्र में उनके कार्यक्रम की अवधि के दौरान चुनिंदा मार्गों पर ही कुछ देर के लिए प्रवेश प्रतिबंधित किया गया। अन्य किसी तरह का यातायात डायवर्जन कहीं भी लागू नहीं है।

nnnn

डॉग स्क्वाड व एंटी सेबोटाज टीमों ने सभी प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। एटीएस व एनएसजी के साथ सुरक्षा में लगीं अन्य टीमें भी अलर्ट पर हैं।(साभार एजेंसी)

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *