सीएम धामी ने किया ‘देवभूमि मा औली बहार’ गीत एल्बम का विमोचन

Uttarakhand News
n

देहरादून – आदर्श संस्था के तत्वाधान में तैयार किए गए गीत एल्बम ‘देवभूमि मा औली बहार’ का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में विमोचन किया। इस मौके पर संगीत जगत से जुड़े कई दिग्गज और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

nnnn

इस एल्बम में विजेंद्र सिंह बर्तवाल और उत्तम सिंह भंडारी ने स्वर दिया है। इसके गीतकार सत्यपाल सिंह भंडारी, संगीतकार शैलेंद्र शैलू और दिलीप अंजवाल हैं। एल्बम का अभिनव उत्तम सिंह भंडारी और हरीश कोठारी द्वारा किया गया है, जबकि उत्तम सिंह भंडारी इसके प्रोड्यूसर हैं।

nnnn

कार्यक्रम में आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी और सचिव हरीश कोठारी सहित सिद्धार्थ वासन, भावना सभरवाल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस एल्बम को उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को संगीतमय रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बनाया गया है।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *