नौ पर्वतीय जिलों में तैनात किए 84 बांडधारी डाॅक्टर

Uttarakhand News
n

(देहरादून)30मार्च,2025.

nnnn

उत्तराखंड राज्य के नौ पर्वतीय जिलों को 84 नए एमबीबीएस चिकित्सक मिल गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से पास आउट इन बांडधारी चिकित्सकों को तैनाती दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया,सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को सूची सौंप दी गई है।

nnnn

विभागीय मंत्री रावत ने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा इकाईयों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अपग्रेडेशन के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों सहित विभिन्न संवर्गों में पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है।

nnnn

इसी क्रम में बांड व्यवस्था के तहत श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से पास आउट 84 बांडधारी चिकित्सकों को नौ पर्वतीय जनपदों में तैनाती दे दी गई है। बांड व्यवस्था के पौड़ी व अल्मोड़ा में 15 चिकित्सकों, पिथौरागढ़ में 11, बागेश्वर में छह, चमोली व रुद्रप्रयाग में 9-9, उत्तरकाशी व टिहरी में 7-7 और चंपावत में पांच चिकित्सक तैनात किए गए हैं।

nnnn

चिकित्सकों की तैनाती प्राथमिकता के आधार पर दुर्गम व पर्वतीय क्षेत्रों के चिकित्सालयों में दी जाएगी। सभी को 20 दिन के भीतर ज्वाइन करना होगा। चिकित्सकों की नियुक्ति बांड व्यवस्था के तहत पांच वर्ष के लिए नियत मानदेय पर की गई है। बांड के उल्लंघन पर इनके खिलाफ अनुबंध की शर्तों के अनुरूप सख्त कार्रवाई की जाएगी(साभार एजेंसी)

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *