बैसाखी पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Uttarakhand News
n

(हरिद्वार)13अप्रैल,2025.

nnnn

धर्मनगरी हरिद्वार में आज बैसाखी पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। हर की पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

nnnn

पुलिस द्वारा बैशाखी स्नान पर्व के लिए यातायात प्लान जारी किया गया है। शहर में शनिवार की रात 12 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। स्नान संपन्न होने तक भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रूट और पार्किंग स्थल तय करते हुए प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

nnnn

वहीं, बैसाखी के चलते मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 13 जोन और 40 सेक्टर में क्षेत्र को बांटा गया है। पूरे मेला क्षेत्र को 04 सुपर जोन, 13 जोन एंव 40 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। कन्ट्रोल रुम से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मेले क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।

nnnn

संदिग्ध गतिविधि टटोलने के लिए सादे वस्त्रों में भी पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद किए गए हैं। बीडीएस एवं डॉग स्क्वॉड निरंतर मेला क्षेत्र में सक्रिय रहकर मेला क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *