मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण

Uttarakhand News
n

हरिद्वार, 13 अप्रैल 2025 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार में महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ट्रस्ट के नव निर्मित भवन का शुभारंभ किया।

nnnn

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन को नमन करते हुए कहा कि अग्रसेन जी सेवा, समर्पण एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने ट्रस्ट को 50 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह संस्थान लगातार समाज सेवा, धार्मिक जागरण, सांस्कृतिक संरक्षण एवं मानव कल्याण के कार्यों में समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।

nnnn

उन्होंने कहा कि लोकार्पित भवन के अंतर्गत निर्मित भव्य घाट न केवल आध्यात्मिक साधना का केंद्र बनेंगे, बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक होंगे। मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट द्वारा हरिद्वार, वृंदावन और अयोध्या में किए जा रहे जनसेवा के कार्यों की भी सराहना की।

nnnn

मुख्यमंत्री ने महाराजा अग्रसेन द्वारा दिए गए “एक ईंट, एक रुपया” के मंत्र को सामाजिक समानता और सामूहिक उत्तरदायित्व का अनुपम उदाहरण बताया और कहा कि अग्रवाल समाज ने सदैव जनसेवा में अग्रणी भूमिका निभाई है — चाहे वह कोविड महामारी हो या केदारनाथ आपदा

nnnn

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक उत्थान के साथ आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि उत्तराखंड भी Ease of Doing Business और Startup Ranking में अग्रणी राज्य बन चुका है।

nnnn

मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की SDG रिपोर्ट 2023–24 में उत्तराखंड को देशभर में प्रथम स्थान मिलने की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य ने बेरोजगारी दर में 4.4% की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने समान नागरिक संहिता लागू करने और नकल विरोधी कानून को उत्तराखंड की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

nnnn

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार राज्य की सांस्कृतिक पहचान और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने धर्मांतरण विरोधी कानून और उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटकों के आधार पर अवस्थापना विकास की योजनाओं का उल्लेख किया।

nnnn

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के विकास, मास्टर प्लान के निर्माण और अगले 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समग्र विकास की रूपरेखा पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के विकल्प रहित संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

nnnn

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक श्री मदन कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं विशिष्टजन उपस्थित रहे। साथ ही सांसद सोनीपत सतपाल ब्रह्मचारी, महापौर किरण जैसल, ट्रस्ट प्रधान गणपत लाल गोयल, महामंत्री दिवान चंद गुप्ता, डॉ. नंद किशोर गर्ग (कुलपति, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी), भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विधायक आदेश चौहान, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *