भोले के जयकारों के साथ गुंजी रवाना हुए यात्री, आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ

Uttarakhand News
n

(देहरादून), 01 मई 2025

nnnn

उत्तराखंड की पवित्र आदि कैलाश यात्रा का आगाज हो गया है। जैसे ही इनर लाइन परमिट जारी हुए, श्रद्धालु बम-बम भोले के जयकारों के साथ आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के लिए रवाना हो गए। पहले दिन धारचूला प्रशासन ने 60 इनर लाइन परमिट जारी किए। एसडीएम मंजीत सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है और प्रतिदिन 500 परमिट जारी किए जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा पर आने की अपील की।

nnnn

यूपी के श्रद्धालु निकले बाइक यात्रा पर
यूपी के अलीगढ़ से आए अमित कुमार शर्मा, रवि चौधरी, पुनीत गोयल, गौतम कुमार, गौरव कुमार और जितेंद्र सिंह अपनी तीन बाइकों से गुंजी के लिए रवाना हुए। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

nnnn

पहले दिन रही तकनीकी दिक्कत
पहले दिन इनर लाइन परमिट जारी करने में तकनीकी समस्याओं के कारण करीब दो घंटे की देरी हुई। बाद में समस्या हल होते ही 60 यात्रियों को पास जारी किए गए।

nnnn

224 सुरक्षाकर्मी तैनात, गुंजी में अस्थायी थाना
यात्रियों की सुरक्षा के लिए 224 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें एसआई, एएसआई, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, यातायात पुलिसकर्मी, होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवान शामिल हैं। एसपी रेखा यादव ने बताया कि यात्रा के दो रूटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

nnnn

आदि कैलाश यात्रा के मुख्य रूट:

nnnn
    n
  1. घाट-पिथौरागढ़-कनालीछीना-ओगला-धारचूला-पांगला-गुंजी-ज्योलिंगकांग
  2. nnnn
  3. सेराघाट-बेड़ीनाग-उडियारी-थल-डीडीहाट-ओगला-धारचूला-पांगला-गुंजी-ज्योलिंगकांग
  4. n
nnnn

गुंजी में पेटी शॉप से मिलेगा ईंधन
धारचूला से आदि कैलाश तक 110 किमी के रास्ते में कोई पेट्रोल पंप नहीं है। इस बार यात्रियों की सुविधा के लिए गुंजी में पेटी शॉप खोली जाएगी, जहां खुदरा मूल्य पर ईंधन उपलब्ध रहेगा। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी आशीष पुनेठा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के जरिए लाइसेंस जारी कर व्यापारी ईंधन बेचेंगे।

nnnn

इस बार एक लाख से अधिक यात्रियों के शिवधाम पहुँचने की संभावना जताई जा रही है।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *