राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखंड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Uttarakhand News
n

देहरादून, गुरुवार।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

nnnn

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

nnnn

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राज्य प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां की हैं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के उत्तराखंड प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम तय है।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *