धराली-हर्षिल में युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी, SDRF कर रही समन्वित रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarakhand News
n

उत्तरकाशी/देहरादून, 07 अगस्त 2025
उत्तरकाशी जनपद के धराली और हर्षिल क्षेत्र में हाल की प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर अंजाम दिया जा रहा है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) उत्तराखंड पुलिस, स्थानीय प्रशासन, आईटीबीपी, वायुसेना, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संचालित कर रही है।

nnnn

अब तक दर्जनों लोगों को चिनूक और एमआई-17 जैसे अत्याधुनिक एयरलिफ्टिंग संसाधनों के माध्यम से सुरक्षित रूप से धराली-हर्षिल से आईटीबीपी मातली शिविर और देहरादून स्थित जॉलीग्रांट हेलीपैड तक सुरक्षित पहुंचाया जा चुका है।

nnnn

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और सतत निगरानी में राहत एवं बचाव कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों तक हेलीकॉप्टरों के माध्यम से राहत सामग्री, पेयजल, दवाइयाँ और खाद्यान्न पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी व्यक्ति को आवश्यक वस्तुओं की कमी न हो।

nnnn

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक नागरिक की जान की सुरक्षा, त्वरित चिकित्सकीय सहायता और मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में SDRF की टीमें दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों तक जोखिम उठाकर पहुंच रही हैं, ताकि हर जरूरतमंद को समय पर सहायता मिल सके।

nnnn

सरकार ने भरोसा दिलाया है कि इस आपदा की घड़ी में वह हर प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है। राहत, बचाव और पुनर्वास—इन तीनों मोर्चों पर राज्य सरकार पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से कार्य कर रही है।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *