समावेशी विकास पर फोकस, गैरसैंण में पेश हुआ 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट

Uttarakhand News
n

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान प्रस्तुत अनुपूरक बजट पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 5315 करोड़ रुपये का यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ मंत्र को आत्मसात करते हुए तैयार किया गया है।

nnnn

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि सतत और समावेशी विकास, नवाचार और आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में राज्य सरकार का ठोस संकल्प है।

nnnn

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का फोकस मानव पूंजी में निवेश और हर वर्ग के समावेशी विकास पर है। किसानों, श्रमिकों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं, सुरक्षा बलों और पत्रकारों सहित सभी वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखकर प्रावधान किए गए हैं।

nnnn

मुख्य प्रावधान

nnnn
    n
  • विद्युत टैरिफ सब्सिडी और स्वास्थ्य योजनाएं
  • nnnn
  • प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पुलिसकर्मियों के आवास
  • nnnn
  • तीमारदारों के लिए विश्राम गृह
  • nnnn
  • शहीद एवं पत्रकार कल्याण कोष के लिए प्रावधान
  • n
nnnn

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आपदा न्यूनीकरण और पर्यावरणीय संतुलन को भी प्राथमिकता दी है, ताकि ‘इकोलॉजी’ और ‘इकोनॉमी’ के बीच संतुलन बना रहे। भू-धसाव, भूकंप जोखिम, स्प्रिंग मैपिंग और आपदा राहत हेतु प्रभावी बजटीय प्रावधान किए गए हैं।

nnnn

बुनियादी ढांचे व पर्यटन पर जोर
रिस्पना-बिन्दाल एलिवेटेड रोड, पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार, कुंभ मेला अवसंरचना और पर्यटन विकास को बजट में विशेष महत्व दिया गया है। साथ ही ऋषिकेश को योग नगरी और हरिद्वार को आध्यात्मिक पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध है।

nnnn

नन्दा राजजात यात्रा और शारदा रिवर फ्रंट जैसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को भी सशक्त करने की योजना है।

nnnn

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अनुपूरक बजट नए उत्तराखण्ड की दिशा में एक और मजबूत कदम है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि राज्य की विकास यात्रा में सरकार का साथ दें।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *