राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह सचिव शैलेश बगौली की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक

Uttarakhand News
n

गृह सचिव श्री शैलेश बगौली ने शुक्रवार को सचिवालय में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। उन्होंने उत्तराखंड के सभी क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

nnnn

गृह सचिव ने कहा कि राज्यों के बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहे। साथ ही इंटरनेशनल बॉर्डर पर विशेष सावधानी बरती जाए। उन्होंने राज्य के सभी बॉर्डर क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर ANPR कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए, जिससे संदिग्ध वाहनों की ट्रैकिंग और निगरानी अधिक प्रभावी हो सकेगी

nnnn

गृह सचिव ने प्रमुख पर्यटन स्थलों पर चेकिंग अभियान में तेजी लाने, तथा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। शहरों और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की संपूर्ण व्यवस्था और उनकी रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी गृह सचिव ने दिए।

nnnn

गृह सचिव बगौली ने कहा कि राज्यवासियों और पर्यटकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक मैनपावर, टेक्नोलॉजी या अन्य संसाधनों की आवश्यकता होने पर तुरंत मुख्यालय और शासन को अवगत करवाएं।

nnnn

गृह सचिव बगौली ने सभी सरकारी दफ्तरों के आसपास क्षेत्र को सीसीटीवी से आच्छादित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राज्यवासियों से भी सभी सुरक्षा मानकों का भी पालन करने का आग्रह किया।

nnnn

इस दौरान बैठक में एडीजी श्री अभिनव कुमार, श्री वी. मुर्गेशन, सभी जिलों से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक (वर्चुअल माध्यम) से उपस्थित रहे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *