कल खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट, देव डोली मंदिर के लिए रवाना

Uttarakhand News

(चमोली)
पंच केदारों में चतुर्थ केदार Rudranath Temple के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत रविवार को भगवान श्री रुद्रनाथ जी की चल विग्रह डोली गोपीनाथ मंदिर से विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मध्य हिमालय स्थित मंदिर के लिए रवाना हुई।

डोली प्रस्थान से पूर्व Gopinath Temple परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। देव डोली यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों और पुष्प वर्षा के साथ भगवान रुद्रनाथ का स्वागत किया। सेना की बैंड धुनों और भक्तिमय माहौल के बीच पूरी यात्रा श्रद्धा और आस्था से सराबोर नजर आई।

मुख्य पुजारी Harish Bhatt ने बताया कि सोमवार मध्याह्न में परंपरानुसार मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। कपाट खुलने के बाद श्रद्धालु भगवान रुद्रनाथ के एकानन स्वरूप के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

रुद्रनाथ धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्त इस ऐतिहासिक और धार्मिक यात्रा के साक्षी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *