खटीमा के पूर्णागिरि मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री धामी ने चलाया स्वच्छता अभियान

Uttarakhand News

खटीमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई की तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी लोगों से अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान न केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है, बल्कि यह मातृ सम्मान का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण तभी सफल हो सकते हैं जब जनभागीदारी के माध्यम से इन्हें जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी पौधरोपण और स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *