काशीपुर में भव्य आयोजन: पं. किशोरी लाल गुड़िया की 125वीं जयंती पर 90 हस्तियों का सम्मान

Uttarakhand News

काशीपुर। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित किशोरी लाल गुड़िया की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में समस्त गुड़िया परिवार की ओर से मानपुर रोड स्थित उदयराज हिंद इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में भव्य ‘पं. किशोरी लाल गुड़िया स्मृति सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। समारोह में समाज, प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा, न्यायपालिका, सैन्य सेवा, उद्योग, व्यापार, साहित्य, संगीत, कला, खेल, धर्म एवं जनसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 90 विभूतियों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति-पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद जी महाराज ने आशीर्वचन दिए, जबकि उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं दर्जा राज्य मंत्री कुमारी सीमा चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने सम्मानित हस्तियों को सम्मान अलंकरण प्रदान किया।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। गुड़िया परिवार ने स्वामी अच्युतानंद जी महाराज का अभिनंदन किया। इसके उपरांत यशपाल आर्य, त्रिलोक सिंह चीमा एवं सीमा चौहान को राजनीति एवं लोकसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यशपाल आर्य की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा आर्य का भी परिवार की ओर से विशेष स्वागत किया गया।

सुशील गुड़िया ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा रखी तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अपने संबोधन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित किशोरी लाल गुड़िया ने देश की आजादी और समाज सेवा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि गुड़िया परिवार आज भी उन्हीं आदर्शों और मूल्यों को आगे बढ़ा रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने पूर्व सांसद स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया का स्मरण करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन ने उनके सार्वजनिक जीवन को नई दिशा दी। उन्होंने सम्मानित सभी विभूतियों को शुभकामनाएं देते हुए गुड़िया परिवार के सामाजिक सरोकारों की प्रशंसा की।

त्रिलोक सिंह चीमा ने समारोह को प्रेरणादायी बताते हुए आयोजन की सराहना की और सम्मानित सभी व्यक्तियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं सीमा चौहान ने कहा कि गुड़िया परिवार वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहा है। स्वामी अच्युतानंद जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि उनका गुड़िया परिवार से तीन दशक पुराना आत्मीय संबंध है और यह आयोजन परिवार की सामाजिक प्रतिबद्धता एवं संस्कारों का उत्कृष्ट उदाहरण है।

कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध उद्घोषिका श्रीमती इंदु सारस्वत ने प्रभावशाली एवं आकर्षक शैली में किया।

गुड़िया परिवार की सक्रिय भागीदारी

समारोह में श्रीमती विमला गुड़िया, सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया, संतोष गुड़िया, कल्पना गुड़िया, विनीत गुड़िया, रीना गुड़िया, निशित गुड़िया, मंजू गुड़िया, विकल्प गुड़िया, शोभित गुड़िया, मेधावी गुड़िया, संकल्प गुड़िया, अपूर्वा गुड़िया, शुभम गुड़िया, शिवानी गुड़िया, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, प्रियंका शर्मा, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. नीरज आत्रेय, शालिनी श्रोतिय, अजय श्रोतिय, नूपुर कौशिक, अंशुका पचौरी, विवेक पचौरी, रागिनी शर्मा, रतिका शर्मा, मुकेश शर्मा, खुशबू गुड़िया, अंकित, अजय शर्मा, यथार्थ आत्रेय, जयदित्य शर्मा, सत्यार्थ आत्रेय, लक्ष्य शर्मा, टीना शर्मा, पारवि गौड़, तक्षशिल गुड़िया, अलंकृत गुड़िया, प्रत्यूष गुड़िया, सर्वज्ञ गुड़िया, धनंजय गुड़िया एवं अर्थव गुड़िया सहित परिवार के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

इन विभूतियों को मिला सम्मान

समारोह में आईएएस शिवम चौहान, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार सक्सेना, उद्योगपति योगेश जिंदल, पूर्व महापौर उषा चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमसुद्दीन, शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल, मुक्त सिंह, डॉ. बी.एम. गोयल, डॉ. जे. नरूला, डॉ. के.के. अग्रवाल, डॉ. एस.के. खन्ना, डॉ. एस.पी. गुप्ता, डॉ. इला मेहरोत्रा, पूर्व जिला जज प्रमोद कुमार अग्रवाल, उद्योगपति प्रमोद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सचिन गोयल, गीता टंडन कपूर, विजय चौधरी, विजेंद्र चौधरी, राजीव चौधरी, पं. अरुण त्रिवेदी, पं. राघवेंद्र नगर, डॉ. सुरेंद्र मधुर, पंडा मनोज अग्निहोत्री, पंडा विकास अग्निहोत्री, पंडा कृष्ण कुमार अग्निहोत्री, गीतिका पंत अरोरा, ज्ञानी सुभाग सिंह, कल्पना खन्ना, अतुल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, महेंद्र लोहिया, शरद मेहरोत्रा, डॉ. केवल कुमार, डॉ. महिपाल सिंह, प्रो. आसिफ हुसैन, राजरानी रस्तोगी, डॉ. प्रदीप रस्तोगी, कर्नल अशोक चतुर्वेदी, विंग कमांडर प्रगट सिंह, अधिवक्ता के.के. अग्रवाल, कृष्ण वर्मा चौहान, डॉ. अमरजीत साहनी, डॉ. रजनीश शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, सूरज प्रभा गुप्ता, कुमकुम राजपूत, शशि प्रभात सिंघल, डॉ. कीर्ति पंत, इकबाल अदीब, आयुषी नगर, सुरेश शर्मा, अजीत गोयल, दिलप्रीत सेठी, शरीफ भारती, अंकिता परिहार, संतोष मेहरोत्रा, अरुण शर्मा, विजय सोनी सहित अनेक विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

मरणोपरांत सम्मान

स्वर्गीय पंडित गोपाल शर्मा, डॉ. महेश चंद्र शर्मा तथा डॉ. आर.पी. रस्तोगी को मरणोपरांत सम्मान अर्पित किया गया।

संस्थाओं को भी मिला सम्मान

समारोह में खिदमते खल्क कमेटी, गौड़ ब्राह्मण सभा, रूप किशोर लाल मणि आर्य कन्या इंटर कॉलेज, आर्य समाज मंदिर, ब्राह्मण सभा समिति, उदयराज इंटर कॉलेज तथा वसुधैव कुटुम्बकम जैसी सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मनोज जोशी एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, संजय चतुर्वेदी, संदीप सहगल एडवोकेट, इंदु मान, खिलेंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, पंकज टंडन, अभिषेक गोयल, आकाश गर्ग, आभा गोयल, पंकज पंत, अरविंद शर्मा, चेतन अरोड़ा, दीपक गुप्ता, विनोद मेहरोत्रा, अशोक नेहरू, होरी सिंह, अजय शंकर कौशिक, विजय जिंदल, डॉ. मनीष अग्रवाल, डॉ. सुधीर कुमार दुबे, विनोद वात्सल्य, उमा वात्सल्य, अनूप चतुर्वेदी, राजेश कुमार एडवोकेट, सर्वेश शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, मेजर मुनिशकांत शर्मा, संजय शर्मा, संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट, ब्रह्मपाल, सरित चतुर्वेदी, अश्वनी शर्मा, मोहम्मद रिजवान, शरद अरोड़ा, प्रेम शर्मा, मनोज कौशिक, शम्मी सेठी, प्रवीण भांडा, आशा भांडा, पंकज भांडा, प्रियंका भांडा, शरद व्यास, डॉ. मूलचंद डालव, श्याम डालव, हरीश कुमार सिंह, सुरेश शर्मा जंगी, राजीव घई, चक्रेश जैन, मुशर्रफ हुसैन, जितेंद्र सरस्वती, अंबुज चतुर्वेदी, बी.के. गुप्ता, कौशलेश गुप्ता, रिंकू, प्रदीप जोशी, मुकेश शर्मा, विनोद जोशी, आलोक अरोड़ा, हरिनारायण शर्मा, अब्दुल समद, राजकुमार सेठी, आशीष भदवार, राजू छीना, राजकुमार भट्ट, पंकज शर्मा, हरि प्रकाश शर्मा, मोहम्मद अकील, विशाल अग्रवाल, डॉ. सचिन गुप्ता, विशाल शर्मा, अमित शर्मा, संजय कचौरियां, संजय गुप्ता, सुखवर्षा पंत, शालिनी कचौड़ियां, रीता कचौरियां, कुमकुम नगर, अतुल रस्तोगी, संजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मनोज विश्नोई, अनिल शर्मा, अब्दुल कादिर, रशीद फारूखी, अफसर अली, रवि ढींगरा, सूर्य प्रताप चौहान, संजय रावल, अर्पित मेहरोत्रा, अपूर्व मेहरोत्रा, अपूर्व पंत, राजीव त्रिपाठी, आशीष चतुर्वेदी, समीर कचौरिया, इस्तखार हुसैन, अनीस अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *