काशीपुर। अभिभावकों ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस से कुंडेश्वरी क्षेत्र में स्कूली छात्र-छात्राओं के स्कूल आने और घर जाने के समय भारी वाहनों पर रोक लगाने की गुहार की है। कुंडेश्वरी चैकी में दिए पत्र में बाबा स्कॉलर्स एकेडमी के प्रबंधक अमित घिल्डियाल ने कहा कि कुंडेश्वरी क्षेत्र में 10 से अधिक स्कूल संचालित हैं। बताया कि इस क्षेत्र में भारी वाहन ऊपर आदि की आवाजाही काफी अधिक है। साथ ही सड़क भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। बताया कि सुबह स्कूल के समय और छुट्टी के समय सड़क पर बच्चों का आवागमन रहता है। ऐसे में भारी वाहनों के चलने कोई बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने पुलिस से सुबह सात से आठ बजे और दोपहर एक बजे से दो बजे तक कुंडेश्वरी क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। इस मौके पर अमित घिल्डियाल, महक सिंह, मनीष बिष्ट, परवेज आदि मौजूद रहे।
