पीआईबी देहरादून द्वारा बागेश्वर में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला आयोजित

Uttarakhand News
n

बागेश्वर : पीआईबी देहरादून द्वारा शुक्रवार को बागेश्वर विकास भवन सभागार में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों की सटीक, विश्वसनीय एवं प्रभावी जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना रहा।

nnnn

कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि, सरकारी विभागों के अधिकारी तथा सूचना विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

nnnn

पीआईबी द्वारा वार्तालाप कार्यक्रम में प्रधानमंत्री क़रीब कल्याण योजना थीम पर कार्यक्रम किया गया। साथ ही सरदार @150 यूनिटी मार्च और तम्बाकू मुक्त युवा को लेकर व्याख्यान भी दिया गया। इस दौरान तम्बाकू मुक्त युवा को लेकर सभी अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ता, लाभार्थियों और पत्रकारों ने कार्यक्रम में शपथ भी ली।

nnnn

पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक श्री संजीव सुन्द्रियाल ने कहा कि “मीडिया सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करती है। इसलिए यह आवश्यक है कि पत्रकार जनकल्याणकारी योजनाओं की सही जानकारी आमजन तक पहुँचाएँ ताकि अधिक से अधिक लोग उनका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि यह वार्तालाप मीडिया और सरकार के बीच संवाद का सेतु है। पत्रकार योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाते हैं, हमारा लक्ष्य सही और प्रमाणिक सूचना उपलब्ध कराना है।

nnnn

कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के साथ सांझा संवाद और प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों ने अपनी जिज्ञासाएँ रखीं और सूचना के पारदर्शी प्रसार पर चर्चा की।

nnnn

कार्यशाला में क्षेत्रीय पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने सहभागिता की। सभी ने सहमति व्यक्त की कि पत्रकारों को योजनाओं से संबंधित प्रमाणिक और समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे विकासपरक सूचनाओं को जन-जन तक पहुँचा सकें।

nnnn

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शोभा आर्य ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। ऐसी कार्यशालाएँ प्रशासन और पत्रकारों के बीच संवाद बढ़ाने के साथ-साथ सही सूचना के प्रवाह को भी सशक्त बनाती हैं। उन्होंने तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग के लिए पत्रकारों को विश्वसनीय स्रोतों तक पहुँच आवश्यक बताई।

nnnn

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि मीडिया समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सही जानकारी जनता तक पहुँचना आवश्यक है, जिससे विकासपरक पत्रकारिता को बल मिलता है।

nnnn

जिलाधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोंडे ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रशासन और मीडिया के बीच विश्वास और समन्वय को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सूचनाएँ स्पष्ट और समय पर जनता तक पहुँचे तो नीति निर्माण प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी बनती है। जिलाधिकारी द्वारा पत्रकारिता के इतिहास पर भी प्रकाश डाला गया।

nnnn

परियोजना निदेशक श्रीमती शिल्पी पंत ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना थीम पर सरकारी कल्याणकारी योजनाओं पर एक प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाएँ गरीबों, किसानों, महिलाओं और श्रमिकों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं।

nnnn

इस दौरान राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या और PIB के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल जी द्वारा लाभार्थी महिलाओं को महालक्ष्मी किट का भी वितरण किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की योजना से लाभान्वित हुए कई लोगों ने मीडिया और अधिकारियों के सामने उन्हें मिलने वाले लाभ को साझा भी किया।

nnnn

अन्य विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी—
मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना आदि ने किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है। आरसेटी निदेशक दिनेश कुमार ने कहा कि अटल आयुष्मान योजना, अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ने कमजोर वर्गों को सामाजिक सुरक्षा दी है।

nnnn

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल द्वारा सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और सरदार @ 150 यूनिटी मार्च विषय पर विशेष चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियाँ प्रदर्शित की गईं। वार्तालाप के दौरान मुख्यविकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, जिले के पत्रकारगण, जनप्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

nnnn

अन्य विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी—
मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना आदि ने किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है। आरसेटी निदेशक दिनेश कुमार ने कहा कि अटल आयुष्मान योजना, अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ने कमजोर वर्गों को सामाजिक सुरक्षा दी है।

nnnn

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल द्वारा सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और सरदार @ 150 यूनिटी मार्च विषय पर विशेष चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियाँ प्रदर्शित की गईं। वार्तालाप के दौरान मुख्यविकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, जिले के पत्रकारगण, जनप्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *