हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 की तैयारियां तेज

Uttarakhand News

(देहरादून)27अप्रैल,2026.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। इस दौरान आगामी श्री हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को आयोजित होने वाले पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार पहले जत्थे का नेतृत्व पंज प्यारों द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार यात्रा को सफल, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

ट्रस्ट अध्यक्ष ने जानकारी दी कि यात्रा के कपाट 23 मई 2026 को खुलेंगे। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचकर गुरु गोबिंद सिंह की तपोभूमि में दर्शन करेंगे।(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *