‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

Uttarakhand News

पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय चम्पावत जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देवीधुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुँचकर छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन और जीवन के लक्ष्यों को लेकर संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है और युवा शक्ति ही प्रदेश और देश का भविष्य तय करती है। मुख्यमंत्री ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने देवीधुरा में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में संगठनात्मक विषयों और जनसंपर्क को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *