उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है।

Uttarakhand News

बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी हुआ है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश और धूलभरी आधी का पूर्वानुमान है।

29 और 30 अप्रैल को यूएसनगर, हरिद्वार, नैनीताल एवं दून का मैदानी इलाका छोड़कर पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। धूलभरी आंधी एवं ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि सभी डीएम को सूचना जारी की गई है। बारिश एवं ओलावृष्टि होने से तापमान में कमी आएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज कुमाऊं में हल्के बादलों के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि कल पिथौरागढ़-बागेश्वर में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में बूंदाबादी के साथ मौसम सामान्य होने के आसार हैं। इसके अलावा 30 अप्रैल को भी पिथौरागढ़-बागेश्वर में हल्की बारिश की संभावना है। यह जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक देहरादून बिक्रम सिंह ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *