कांग्रेसियो ने प्रदर्शन कर फंूका प्रदेश सरकार का पुतला

Uttarakhand News


काशीपुर। केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना चोरी होने की सीबीआई जांच की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका। उन्होंने इसे प्रदेश के लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ बताया। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चैक पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना निकालकर पीतल लगा दिया गया। अब सरकार केदारनाथ मंदिर को ही दिल्ली में स्थापित कर रही है। खुद सीएम दिल्ली में बनने वाले केदारनाथ मंदिर के भूमि पूजन में शामिल हुए। युवा कांग्रेस ने मांग की मंदिर से सोना चोरी होने की सीबीआई जांच न कराकर प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे है। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, हरीश कुमार एड., जय सिंह गौतम, उमेश जोशी, इंदूमान, मंसूर अली मंसूरी, अनीस अंसारी, आरिफ सैफी, शाह आलम, अमित मारकंर्डे, डाॅ. सुहैल, राजू छीना, महेन्द्र बेदी, विवेक कौशिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *