7 वर्षों से लगी चीमा चैराहे सेबेरिकेडिंग हटीः लोगों ने ली राहत

Kashipur News


काशीपुर। करीब सात साल से चीमा चैराहे पर लगे बेरिकेडिंग को पुलिस ने अब हटा दिया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही लोगों को लंबा घूम कर यू-टर्न भी नहीं करना पड़ेगा।
    दरअसल सात साल पहले बाजपुर रोड पर रेलवे फाटक के ऊपर से फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू हुआ था। इसके चलते वाहनों का डायवर्जन कुंडेश्वरी रोड से चीमा रेलवे फाटक की ओर किया गया था। ऐसे में चीमा चैराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी। इसो देखते हुए पुलिस ने चैराहे के बीच में बेरिकेडिंग लगाकर दोनों और से वन वे कर दिया। इसके साथ ही चीमा चैराहे से कुछ दूर रामनगर रोड पर एक कट से वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी। इससे स्टेशन रोड से आने वाले वाहनों को कुंडेश्वरी रोड पर जाने के लिए रामनगर रोड पर कट से वाहनों को यू-टर्न कर वापस लाना पड़ता था। इस दौरान यदि रेलवे फाटक बंद हो जाए तो कई घंटे जाम में भी फंसना पड़ता था। अब पुलिस ने चैराहे से बेरिकेडिंग हटा दी गई है। उधर, एसपी अभय सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण होने और बारिश के मौसम में वाहनों का दबाव से बेरिकेडिंग हटा दी गई है। यदि वाहनों का दबाव अधिक होगा तो चीमा चैराहे को एक बार फिर बंद कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *