सीएम धामी से विधायकों की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों व आपदा राहत पर हुई चर्चा

Blog
n

(देहरादून) रविवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में विधायक श्री सहदेव पुंडीर, श्री खजान दास, श्री सुरेश चौहान, श्री भरत चौधरी, श्री संजय डोभाल, श्री अनिल नौटियाल, श्री प्रीतम पंवार समेत कई जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की।

nnnn

इस दौरान विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विकासपरक मांगों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों के समाधान हेतु सम्बन्धित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

nnnn

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि आपदा से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी और पुनर्वास कार्यों की रफ्तार तेज की जाएगी।

nnnn

उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, पेयजल और ऊर्जा जैसे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही प्रदेश का संतुलित और सर्वांगीण विकास संभव होगा।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *