भारत की बेटियों का परचम लहराया — महिला कबड्डी टीम ने जीता लगातार दूसरा विश्व कप खिताब

Blog
n

कबड्डी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चाइनीज़ ताइपे को पराजित कर लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।

nnnn

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला कबड्डी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

nnnn

मुख्यमंत्री ने कहा कि “आप सभी खिलाड़ियों का जज़्बा, मेहनत और इच्छाशक्ति हर भारतवासी को गौरवान्वित करती है। आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि हमारे देश की बेटियों की क्षमता, संकल्प और सामर्थ्य का प्रमाण है।”

nnnn

टीम इंडिया की यह जीत देशभर में उत्सव का माहौल लेकर आई है। खिलाड़ियों के साहस, एकजुटता और समर्पण ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि भारत की बेटियां किसी भी मैदान में पीछे नहीं हैं।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *