उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट,चकराता,औली और यमुनोत्री में हुई बर्फबारी

Uttarakhand News
n

(देहरादून)16फरवरी,2025.

nnnn

उत्तराखंड में शनिवार को मौसम के करवट लेते ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। चकराता, औली और यमुनोत्री में बर्फबारी की सिलसिला जारी है। मौसम के बदले मिजाज के चलते एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास हुआ।

nnnn

उत्तराखंड में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कुछ जगहों पर बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं।

nnnn

मौसम विभाग की ओर से पूर्व में ही आज शनिवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार जताए गए थे। यमुनोत्री धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी है।

nnnn

आज सुबह से प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को ठंड का अहसास कराया।

nnnn

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए गए थे।

nnnn

हालांकि कुछ जिलों में मौसम साफ रहेगा।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *