एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चकराता के छात्रों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

Uttarakhand News
n

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को विधानसभा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मेहरावना (चकराता) के विद्यार्थियों ने भेंट की। इस अवसर पर छात्रों ने विधानसभा सत्र की विभिन्न गतिविधियों को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।

nnnn

मुख्यमंत्री धामी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की नींव है, और राज्य सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

nnnn

इस शैक्षणिक दौरे से छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने का अवसर मिला। शिक्षकों ने भी इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *