मुख्यमंत्री ने आईजी केवल खुराना को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand News
n

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को किशनपुर, देहरादून स्थित पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

nnnn

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस दुःखद घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

nnnn

आईजी केवल खुराना के निधन से पुलिस विभाग और राज्य को गहरा आघात पहुंचा है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *