फायर सर्विस गोपेश्वर द्वारा S.S.B. कैम्प ग्वालदम में किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Uttarakhand News
n

आज दिनांक 24/02/2025 को प्रभारी फायर यूनिट गोपेश्वर एल0एफ0एम0 चन्दन सिंह के नेतृत्व में फायर सर्विस गोपेश्वर की टीम द्वारा SSB कैम्प ग्वालदम के अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों को फायर एक्सटिंग्विशर व उपकरणों के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में अग्नि सुरक्षा के विषय पर जानकारी व उपकरणों के संचालन का अभ्यास कराने के साथ आग से बचाव एवं सावधानियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी।

nnnn

कार्यक्रम में सर्वप्रथम फायर सर्विस के प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा आग की परिभाषा, प्रकृति और स्वरूप को समझाया गया। इसके बाद, आग लगने के लिए आवश्यक तीन प्रमुख तत्वों – ईंधन, तापमान और ऑक्सीजन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आग के वर्गीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। चार मुख्य प्रकार की आग के बारे में जानकारी दी गई जिसमें- A क्लास: ठोस वस्तुओं में लगने वाली आग (जैसे लकड़ी, कागज), B क्लास: द्रव वस्तुओं में लगने वाली आग (जैसे पेट्रोल, डीजल), C क्लास: गैस वस्तुओं में लगने वाली आग (जैसे एलपीजी, सीएनजी), D क्लास: धातुओं में लगने वाली आग (जैसे मैग्नीशियम, सोडियम)।

nnnn

आग बुझाने की तीन प्रमुख विधियों के बारे में विस्तार से बताया गया जिसमें: कूलिंग मेथड: आग को ठंडा करके बुझाना, स्मदरिंग मेथड: आग को ऑक्सीजन की आपूर्ति रोककर बुझाना, स्टार्वेशन मेथड: ईंधन की आपूर्ति रोककर आग को बुझाना। तत्पश्चात संस्थान में लगे प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का उपयोग करके आग बुझाने के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद, संस्थान परिसर में लगे फायर उपकरणों का उपयोग करके आग पर काबू पाने के लिए एक ड्रिल का अभ्यास कराया गया।

nnnn

प्राथमिक उपकरणों का उपयोग का महत्व- आग लगने की आपात स्थितियों में प्राथमिक उपकरणों की महत्ता को फायर सर्विस टीम ने रेखांकित करते हुए बताया कि इन उपकरणों को सही तरीके से इस्तेमाल करके किस प्रकार आग को शुरुआती चरण में ही रोका जा सकता है। इस दौरान डेमो के माध्यम से उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई।

nnnn

एलपीजी गैस सिलेंडर की आग से बचाव- घरों में एलपीजी गैस सिलेंडर का रिसाव एक आम लेकिन गंभीर समस्या है। ऐसे मामलों में आग से बचाव और नियंत्रण कैसे किया जाए, इस पर फायर सर्विस टीम द्वारा डेमो देकर सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया।

nnnn

उक्त कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट SSB श्री अतुल कुमार राय, द्वितीय कमान अधिकारी SSB ग्वालदम डॉ0 कुलदीप सिंह शेखावत, उप कमांडेंट श्री किशोर कुमार पाठक, उप कमांडेंट श्री सुमित भारद्वाज, सहायक कमांडेंट श्री जसवीर सिंह तोमर सहित लगभग 150 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी, जवान एवं उनके परिजन मौजूद रहें।

nnnn

SSB के सभी उच्च अधिकारियों द्वारा फायर सर्विस गोपेश्वर की टीम के द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम न केवल लोगों को आग से बचने के उपाय सिखाते हैं, बल्कि आपातकालीन स्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करते हैं। फायर सर्विस गोपेश्वर टीम की पूरी टीम की सराहना करते हुए उन्हें अधिकारियों के द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित कि गया।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *