उत्तराखंड को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में देश में प्रथम स्थान

Uttarakhand News
n

उत्तराखंड ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) और प्रधानमंत्री जनमन योजना में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड शासन की सराहना की गई है।

nnnn

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य स्तरीय इम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने पीएमएवाई-ग्रामीण 2.0 सर्वे के तहत सभी पात्र लाभार्थियों का 31 मार्च 2025 तक पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

nnnn

बैठक में मुख्य सचिव ने सचिव ग्राम्य विकास श्रीमती राधिका झा, अपर सचिव श्रीमती अनुराधा पाल और उनकी पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इससे पहले, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में आयोजित इम्पावर्ड कमेटी की बैठक में उत्तराखंड की इस सफलता की प्रशंसा की गई थी और राज्य स्तरीय बैठक आयोजित करने की अनुशंसा की गई थी।

nnnn

इस उपलब्धि से यह साबित होता है कि उत्तराखंड सरकार ग्रामीण विकास और आवास योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *