कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

Uttarakhand News
n

चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने फौजदारी वाद संख्या-200/2023, धारा 138 NI एक्ट में जारी गैर-जमानती वारंट से संबंधित अभियुक्त अमित कुमार (निवासी ग्राम कनोठ, थाना कर्णप्रयाग, उम्र 31 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

nnnn

कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। सर्विलांस की सहायता से पुलिस टीम ने अमित कुमार को 10 मार्च 2025 को गौचर बैरियर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

nnnn

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

nnnn

🔹 उ0नि0 अश्वनी बलूनी
🔹 आरक्षी नितिन बिष्ट
🔹 आरक्षी राजेन्द्र सिंह रावत (सर्विलांस सेल)
🔹 हो0गा0 हरि सिंह

nnnn

चमोली पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि वांछित अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *