राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हर्ष और पारंपरिक उल्लास के साथ हुआ

Uttarakhand News
n

आज राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हर्ष और पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने सहभागिता की और उपस्थित सभी महिलाओं को होली की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में रंगों की बहार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। पारंपरिक होली गीतों, लोकनृत्यों ने वातावरण को विशेष बना दिया।

nnnn

इस अवसर पर श्रीमती गुरमीत कौर ने होली के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों के प्रयोग और जल संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में राजभवन की महिला अधिकारियों और अन्य महिलाओं ने भाग लिया और होली की खुशियां मनाईं।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *