राजभवन में आयोजित हुआ रंगारंग होली मिलन समारोह, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Uttarakhand News
n

देहरादून। राजभवन में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, समाजसेवी, सामाजिक संगठनों के सदस्य और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

nnnn

इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। समारोह में उपस्थित लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं और इस पावन पर्व का आनंद लिया।

nnnn

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और आनंदमय जीवन की कामना की।

nnnn

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान राजभवन परिसर होली के रंगों से सराबोर हो गया और सभी ने उत्साहपूर्वक इस पर्व का आनंद लिया।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *