रेलवे ने आठ स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई

Uttarakhand News
n

(देहरादून)02अप्रैल,2025.

nnnn

ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली आठ स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है.

nnnn

मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए अप्रैल माह तक संचालित हो रही ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाते हुए पीलीभीत-शाहजहांपुर- पीलीभीत अनारक्षित स्पेशल ट्रेन अब 1 अप्रैल से 30 जून तक संचालित की जाएगी।

nnnn

वडोदरा- हरिद्वार-वडोदरा साप्ताहिक स्पेशल छह अप्रैल से 29 जून तक संचालित होगी। ट्रेन का हरिद्वार से प्रस्थान समय शाम 4 बजकर 45 मिनट और रुड़की में 5 बजकर 28 मिनट पर पहुंचने के बाद दो मिनट का ठहराव दिया गया है। साबरमती-हरिद्वार-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन 3 अप्रैल से 5 मई तक संचालित होगी। यह ट्रेन 3 अप्रैल से 4 मई तक साबरमती से बृहस्पतिवार व रविवार को और 4 अप्रैल से 5 मई तक शुक्रवार एवं सोमवार को हरिद्वार से संचालित होगी।

nnnn

इसके अलावा सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से 9 अप्रैल बृहस्पतिवार व शनिवार छोड़कर और सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल 3 अप्रैल से 11 अप्रैल शनिवार और सोमवार को छोड़कर संचालित होगी।(साभार एजेंसी)

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *