दून विश्वविद्यालय में आरम्भ होगा सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज – सीएम धामी

Uttarakhand News
n

हरिद्वार | रविवार | बैसाखी महापर्व के पावन अवसर पर हरिद्वार में मानव सेवा उत्थान समिति द्वारा आयोजित सद्भावना सम्मेलन एवं राष्ट्रीय एकता शिविर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एकता, सद्भावना और सामाजिक समरसता को राष्ट्र की असली ताकत बताया।

nnnn

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह वार्षिक सम्मेलन समाज में एकता और सेवा के मूल्यों को सशक्त करने का काम करता है।

nnnn

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा, “प्राचीन सनातन संस्कृति हमें ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना सिखाती है, जिसे आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘एक पृथ्वी – एक परिवार – एक भविष्य’ के रूप में वैश्विक मंचों पर प्रस्तुत कर रहे हैं।”

nnnn

उन्होंने बताया कि कोरोना काल में भारत ने लगभग 100 देशों को वैक्सीन देकर मानवता की सेवा की। वहीं हाल ही में म्यांमार में आए भूकंप के बाद भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत राहत सामग्री व डॉक्टरों की टीम भेजी गई, जिसने सैकड़ों लोगों का इलाज किया।

nnnn

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू कर प्रदेश को कानूनी समानता की दिशा में ऐतिहासिक रूप से अग्रणी बनाया है। साथ ही सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण हेतु केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के पुनर्निर्माण व हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर पर भी कार्य किया जा रहा है।

nnnn

उन्होंने घोषणा की कि दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज़’ स्थापित किया गया है, जहाँ हिंदू संस्कृति व सभ्यता से जुड़े विषयों पर अध्ययन और शोध कार्य होंगे।

nnnn

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के विचार को लेकर विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

nnnn

कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विनय रोहिल्ला, जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल समेत जनपद स्तरीय अधिकारी एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *