बाबा केदार के दर्शनों को उमड़े भक्त, चौथे दिन ही आंकड़ा एक लाख पार

Uttarakhand News
n

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ में चौथे दिन दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है।

nnnn

बता दें की विगत 30 अप्रैल को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। इसके बाद दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन के चलते यात्रा दिनोंदिन जोर पकड़ रही है।

nnnn

केदारनाथ धाम की यात्रा सबसे कठिन होने के बावजूद यहां बाबा के दर्शन को भक्तों का तांता लगा हुआ है। यहां चार दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या एक लाख पांच हजार 879 पहुंच गई है। यात्रा के चौथे दिन सोमवार को 26180 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

nnnn
nnnn

श्री केदारनाथ धाम सनातन धर्म का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। यहां हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। बाबा केदार के आशीर्वाद से इस वर्ष भी यात्रा नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का पुनर्विकास किया गया है। सरकार ने सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का हर प्रकार से ध्यान रखा गया है। तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पैदल यात्रा मार्ग में साफ सफाई से लेकर पानी, शौचालय और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतों पर खास फोकस किया गया है।
-पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *