मुख्यमंत्री ने खटीमा में मां पूर्णागिरी मंदिर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण,

Uttarakhand News
n

खटीमा, 12 मई: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई, खटीमा में 2.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए और साथ ही पानी एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं।

nnnn

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों की गुणवत्ता के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यदि कोई ठेकेदार या संस्था कार्य में लापरवाही बरतती है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

nnnn

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड कैम्प कार्यालय में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया।

nnnn

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, काशीपुर मेयर दीपक बाली, अनिल कपूर डब्बू, खटीमा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा भी उपस्थित रहे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *