नई टिहरी में सुमन पार्क के जीर्णाेद्धार कार्य का हुआ शुभारंभ, 184.92 लाख की लागत से होगा विकास

Uttarakhand News
n

नई टिहरी, 17 मई:
टिहरी विधायक श्री किशोर उपाध्याय जी ने शुक्रवार को पूजा-अर्चना कर नई टिहरी स्थित सुमन पार्क के जीर्णोद्धार कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। यह कार्य जिला विकास प्राधिकरण टिहरी के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें कार्यदायी संस्था भारतीय कॉपरेटिव ग्रामीण विकास एवं निर्माण लिमिटेड, उत्तराखण्ड द्वारा ₹184.92 लाख की लागत से श्री देव सुमन पार्क को नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा।

nnnn

कार्यक्रम में विधायक उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार जनपद टिहरी के समग्र विकास को लेकर संकल्पित है। उन्होंने बताया कि टिहरी झील के आसपास रिंग रोड निर्माण, आईएसबीटी की स्थापना और रोपवे परियोजना पर कार्य प्रस्तावित है। इसके साथ ही बोराड़ी और नई टिहरी शहर में पैदलपथ एवं ई-रिक्शा संचालन पर भी प्रशासन विचार कर रहा है।

nnnn

उल्लेखनीय है कि टीएचडीसी द्वारा नई टिहरी के मुख्य द्वार का निर्माण भी किया जा चुका है, वहीं उत्तराखण्ड आंदोलनकारी पार्क का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

nnnn

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों की उपस्थिति में पार्क के पुनर्निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जिससे पर्यटन और स्थानीय सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *