मुख्यमंत्री ने किया 16वें वित्त आयोग प्रतिनिधिमंडल का स्वागत, राज्य हित में रखे जाएंगे प्रस्ताव

Uttarakhand News
n

देहरादून, 18 मई 2025 – उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया। उन्होंने आयोग के सभी सदस्यों का उत्तराखंड आगमन पर अभिनन्दन एवं शुभकामनाएं दीं।

nnnn

डॉ. पनगढ़िया के नेतृत्व वाली इस टीम में आयोग की सदस्य श्रीमती एनी जॉर्ज मैथ्यू, श्री मनोज पांडा, श्री सौम्या कांति घोष, आयोग के सचिव श्री ऋत्विक पांडे, संयुक्त सचिव श्री के.के. मिश्रा एवं संयुक्त निदेशक सुश्री पी. अमरूथावर्षिनी शामिल रहे।

nnnn

मुख्यमंत्री श्री धामी की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी, जिसमें राज्य सरकार वित्त आयोग के समक्ष वित्तीय आवश्यकताओं व विकास योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही आयोग की टीम नगर निकायों, पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ भी संवाद करेगी।

nnnn

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव वित्त श्री दिलीप जावलकर, एवं वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

nnnn

यह दौरा उत्तराखंड के वित्तीय संसाधनों में वृद्धि और समावेशी विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *