कोविड को लेकर उत्तराखंड में सिस्टम अलर्ट,बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की होगी निगरानी

Uttarakhand News
n

(देहरादून)23मई,2025.

nnnn

देश के कुछ राज्यों में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से उत्तराखंड प्रदेश सरकार भी सतर्क हो गई है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) व एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की ओर से कोविड रोकथाम के लिए राज्य को निगरानी बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए गए हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलों को सतर्क रहने को कहा गया है।

nnnn

बीते एक सप्ताह से महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस समय प्रदेश में चारधाम यात्रा संचालित होने के साथ पर्यटन सीजन भी है। यात्रा में सबसे अधिक तीर्थयात्री इन्हीं राज्यों से आ रहे हैं। इसके अलावा दुनिया के हर कोने से लोग यात्रा में पहुंच रहे हैं।

nnnn

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि कोविड प्रबंधन और रोकथाम के लिए सभी जिलों के सीएमओ को निगरानी बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए गए। प्रदेश में अभी तक सामान्य स्थिति है, लेकिन कोविड संक्रमण रोकने के लिए सतर्कता जरूरी है।

nnnn

यदि किसी मरीज की जांच में कोविड संक्रमण की पुष्टि होती है तो संक्रमित सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी। कोविड जांच, संक्रमित मरीजों की संख्या, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या की जानकारी अनिवार्य रूप से आईडीएसपी पोर्टल पर देनी

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *