बदरीनाथ में 21 हजार से अधिक ने किए दर्शन,चारधाम पहुंचने वालों का आंकड़ा10 लाख पार

Uttarakhand News
n

(चमोली )24मई,2025.

nnnn

बदरीनाथ धाम में गत रविवार को 21 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद एक दिन में बदरीनाथ पहुंचने वाले यात्रियों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले कपाट खुलने के दिन करीब 23 हजार 580 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

nnnn

गत रविवार को 21258 तीर्थ यात्री बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए पहुंचे। वहीं अब धाम में पहुंचने वाले कुल यात्रियों की संख्या दो लाख 33 हजार 747 हो गई है। पिछले रविवार को छुट्टी होने के साथ ही इन दिनों माणा में पुष्कर कुंभ के चलते बदरीनाथ में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिससे धाम में खासी रौनक बनी हुई है।

nnnn

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। आप सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर इस पावन यात्रा को सफल और स्मरणीय बनाएं(साभार एजेंसी)

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *