देहरादून में “अहिल्या स्मृति मैराथन” का भव्य आयोजन, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

Uttarakhand News
n

देहरादून | बुधवार को पवेलियन ग्राउंड में “अहिल्या स्मृति मैराथन” का आयोजन बड़े धूमधाम से हुआ, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं के साथ स्वयं भी दौड़ लगाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

nnnn

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता, एकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम हैं। “एक विरासत – एक संकल्प” की भावना के साथ आयोजित यह मैराथन राज्य के युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।

nnnn

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार, देहरादून के मेयर श्री सौरभ थपलियाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक श्री भरत चौधरी, दायित्वधारी श्री अनिल डब्बू, श्री श्याम अग्रवाल, श्री हेम बजरंगी, भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

nnnn

कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और “स्वस्थ समाज, सशक्त राष्ट्र” के संदेश को मजबूती दी।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *