सफर होगा ‘स्मार्ट’,एक क्लिक में मिलेगी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जानकारी

Uttarakhand News
n

( देहरादून )13जून,2025.

nnnn

उत्तराखंड के देहरादून में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और अधिक स्मार्ट और आसान बनाने की तैयारी की जा रही है. जिसके लिए एक स्मार्ट मोबाइल ऐप तैयार हो रहा है. जिससे शहर में चलने वाली सिटी बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों का रूट और समय आम जनता अपने मोबाइल पर देख सकेगी.

nnnn

देहरादून में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को टेक्नोलॉजी से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. आरटीओ एक ऐसा स्मार्टफोन ऐप तैयार कर रहा है, जिससे आम लोग अपने मोबाइल पर ही यह जान सकेंगे कि कौन सी बस या विक्रम कहां है? कितने समय में उनके स्टॉप पर पहुंचेगा? और कौन-सा रूट उनके लिए सही रहेगा?

nnnn

देहरादून में सफर होगा ‘स्मार्ट’:
दरअसल, 5 जून पर्यावरण दिवस पर आरटीओ विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सभी पब्लिक ट्रासंपोर्ट से आए थे. कार्यालय में आने के लिए जब कर्मचारी घर से निकले तो उनको सिटी बस या विक्रम के समय के आने की जानकारी नहीं थी और कई कर्मचारियों को किस रूट पर कौनसी सीटी बस चलती है? उसकी भी जानकारी नहीं थी. जिसके बाद कर्मचारियों ने अपना-अपना फीडबैक दिया. इस पर निर्णय लिया गया है कि सिटी बसों और विक्रम की जानकारी के लिए स्मार्टफोन ऐप तैयार किया जाएगा.

nnnn

देहरादून आरटीओ संदीप सैनी का कहना है कि शहर भर में करीब 700 से अधिक पब्लिक ट्रासंपोर्ट हैं और जल्द ही सभी पर जीपीएस लगाने का काम किया जाएगा. कुछ मैजिक में जीपीएस लगे हुए हैं और जल्द चेकिंग अभियान चलाने के बाद शहरवासियों के लिए ऐप की व्यवस्था की जाएगी. उसके बाद सिटी बस, विक्रम और मैजिक को इस ऐप से जोड़ा जाएगा. इस ऐप से यात्रियों को जानकारी मिल पाएगी कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट किस समय आएगी? और कहां तक जाएगी? इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने वाली है.

nnnn

वहीं चंद्रमणि से हरिद्वार अपने कार्यालय जाने वाली युवती सुदर्शन शेट्टी का कहना है कि घर से कार्यालय तक आने में दो बार पब्लिक ट्रासंपोर्ट बदलने पड़ते हैं. लेकिन किस समय पब्लिक ट्रासंपोर्ट आएगा? उसकी जानकारी नहीं होती है. जिसके कारण कई बार कार्यालय पहुंचने में देरी हो जाती है.

nnnn

वहीं अजबपुर से आने युवक अनिरुद्ध सेमवाल ने बताया कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कई बार विक्रम के रूट की भी जानकारी नहीं मिलती है. लेकिन ऐप जीपीएस तकनीक के जरिए हर सिटी बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की रियल टाइम ट्रैक करेगा. ऐप में रूट प्लानर, फेयर डिटेल्स और नेविगेशन जैसी सुविधाएं भी होंगी. यह खास तौर पर स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों, कामकाजी लोगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत बन सकता है.

nnnn

देहरादून सिटी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय वर्धन ने कहा कि कई लोगों के इस ऐप का फायदा मिलेगा. सिटी बसों में जीपीएस लगता है तो सिटी बसों को भी फायदा मिलेगा और यात्रियों को अपने समय अनुसार जानकारी मिल सकेगी कि किस समय कौन सी सीटी बस मिलेगी. उन्होंने कहा कि मैजिक समेत करीब 700 गाड़ियों की जानकारी मिल सकेगी

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *