बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा

Uttarakhand News
n

आज दिनांक 18.0.25 बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी के समीप एक सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रक के अंदर ही फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।

nnnn

आज प्रात: चौकी पीपलकोटी को सूचना मिली कि पीपलकोटी से लगभग 03 किलोमीटर ज्योतिर्मठ की ओर पाखी क्षेत्र में बद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सिलेंडर से भरा ट्रक (UK-14CA-6696) पलट गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री मदन सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जोशीमठ देवेन्द्र रावत, व चौकी पीपलकोटी उ0नि0 लक्ष्मी प्रसाद बिल्जवाण और फायर स्टेशन गोपेश्वर की टीम तत्काल मौके पर पहुँचे।

nnnn

मौके पर ट्रक पलटने के कारण चालक सोनू पुत्र लक्ष्मण निवासी पौडी ट्रक के अन्दर ही फंस गया था, जो काफी गंभीर रूप से घायल था। पुलिस और फायर सर्विस के जवानों द्वारा बिना देरी किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

nnnn

चालक की गंभीर हालत को देखते हुए चौकी प्रभारी पीपलकोटी द्वारा तत्काल चौकी से सरकारी वाहन 112 के माध्यम से घायल चालक को विवेकानंद हॉस्पिटल पीपलकोटी भेज दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *