देहरादून, 11 जुलाई 2025 — मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून से कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक हेतु निकाली जा रही पवित्र कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
nnnnइस विशेष कलश यात्रा के अंतर्गत देशभर की लगभग 151 पवित्र नदियों से एकत्र किया गया जल भगवान सूर्य की प्रतिमा पर अभिषेक के लिए भेजा जा रहा है। उत्तराखंड की नदियों से संकलित यह पवित्र जल, देवभूमि की श्रद्धा और संस्कृति का प्रतीक है।
nnnnइस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री 1008 डॉ. स्वामी श्री संतोषानंद देव जी महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री विनय राय, एवं समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
nnnnमुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “देश की विभिन्न पवित्र नदियों से जल इकट्ठा कर सूर्य उपासना के इस भव्य आयोजन से आध्यात्मिक एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को बल मिलेगा।”
nnnnकलश यात्रा उत्तराखंड की सनातन परंपरा, श्रद्धा और गंगा-जमुनी संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
n