गुजरात के राज्यपाल से मिले उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत

Uttarakhand News
n

(देहरादून )12 जुलाई,2025.

nnnn

उत्तराखंड राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान आज गांधीनगर स्थित राजभवन में गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत जी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में उत्तराखंड में सहकारिता एवं प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं भावी योजनाओं पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

nnnn

उत्तराखंड राज्य के मंत्री डॉ.रावत ने गुजरात के राज्यपाल को उत्तराखंड में आगामी माह सितम्बर से प्रारंभ हो रहे सहकारी मेलों के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सहर्ष स्वीकार किया और उन्होंने उत्तराखंड आने का वादा किया।

nnnn

मुलाकात के दौरान राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गुजरात राज्य में प्राकृतिक खेती के अनुभव साझा करते हुए बताया कि राज्य के हर गांव में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे अनेक किसान प्रति एकड़ पाँच लाख रुपये तक की आय अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से भूमि, जल, वायु और मानव स्वास्थ्य की रक्षा होती है और यह किसानों को आत्मनिर्भर बनाती है।

nnnn

राज्यपाल ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में लोग स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग हो चुके हैं, लेकिन प्राकृतिक खेती और जैविक खेती (ऑर्गेनिक फार्मिंग) में भेद को स्पष्ट करने की आवश्यकता है। जब तक किसानों को यह अंतर समझ में नहीं आता, तब तक वे प्राकृतिक खेती को पूरी तरह नहीं अपना पाएंगे।

nnnn

राज्यपाल ने उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती की अपार संभावनाओं की ओर भी इशारा किया और कहा कि विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में यह मॉडल बहुत कारगर हो सकता है। उन्होंने सहकारिता और प्राकृतिक खेती को जोड़कर अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचने की आवश्यकता पर बल दिया।

nnnn

इस अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने राज्यपाल को उत्तराखंड में सहकारिता विभाग द्वारा चलाई जा रही वीर माधो सिंह भंडारी संयुक्त सहकारी खेती योजना की जानकारी दी, जिससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आगामी सितम्बर माह से सहकारी मेलों का आयोजन किया जाएगा।

nnnn

बैठक में उत्तराखंड सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *