मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किया स्वागत, भेंट किया चारधाम प्रसाद और “हाउस ऑफ हिमालया” उत्पाद

Uttarakhand News
n

देहरादून, रविवार।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने श्री सैनी को चारधाम का पवित्र प्रसाद एवं देवभूमि उत्तराखंड के अंब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालया” के स्थानीय उत्पाद भेंट स्वरूप प्रदान किए।

nnnn

बैठक के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच उत्तराखंड और हरियाणा राज्यों के हितों से जुड़े समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें आपसी सहयोग, पर्यटन, रोजगार, और विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

nnnn

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड “हरियाणा सहित पूरे देश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का केन्द्र है”, वहीं श्री सैनी ने उत्तराखंड सरकार की ‘हाउस ऑफ हिमालया’ पहल की सराहना की और दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और प्रगाढ़ करने की इच्छा जताई।

nnnn

यह भेंटवार्ता उत्तराखंड और हरियाणा के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *