अब तक 41 लाख से तीर्थयात्री कर चुके चारधामों में दर्शन

Uttarakhand News
n

(देहरादून)28जुलाई,2025.

nnnn

चारधाम यात्रा में चुनौतियों के आगे आस्था के कदम नहीं थमे। पिछले साल की तुलना में इस बार मई व जून माह में चारधामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। अब तक 41 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।

nnnn

इस बार चारधाम यात्रा की शुरूआत 30 अप्रैल से शुरू हुई है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम समेत हेमकुंड साहिब की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के सामने खराब मौसम की चुनौतियां आई। लेकिन आस्था के आगे श्रद्धालुओं के कदम नहीं रुके। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 30 अप्रैल से 27 जुलाई तक चारधामों व हेमकुंड साहिब में 41 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। जो बीते वर्ष से अधिक है।

nnnn

यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। यात्रा के प्रतिदिन दो हजार से अधिक पंजीकरण ऑफलाइन किए जा रहे हैं। हरिद्वार, हरबर्टपुर, ऋषिकेश,विकासनगर में पंजीकरण किया जा रहा है

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *