हर्षिल में बनी झील के मुहाने को खोलने में टीम को मिली कामयाबी

Uttarakhand News
n

(उत्तरकाशी)17अगस्त ,2025.

nnnn

हर्षिल में बनी झील के मुहाने को खोलने के लिए वहां पर लगी संयुक्त टीम को हल्की कामयाबी तो मिली है। लेकिन अभी भी नदी के दाहिने ओर से हो रहे कटाव के कारण वहां पर स्थानीय लोगों के बगीचों और कोटेज सहित जीएमवीएन और हर्षिल थाने को बड़ा खतरा बना हुआ है। लेकिन उनकी कोई सुध लेने को तैयार नहीं है, क्योंकि वह कटाव अब बढ़ता ही जा रहा है।

nnnn

हर्षिल में तेलगाड में आए मलबे के कारण भागीरथी नदी में झील बन गई थी। उसके बाद इसे खोलने के प्रयास शुरू किए गए। आसपास में मौजूद मशीनरी के सफल न होनेे पर उसके बाद वहां पर मानवीय तरीके से मजदूरों से कार्य शुरू कर दिया।

nnnn

बीते शुक्रवार को वहां पर नदी को चैनालाईज कर कुछ पानी झील से निकास किया गया। लेकिन उसके बावजूद अभी भी खतरा बना हुआ है। क्योंकि शनिवार सुबह झील का जलस्तर कुछ कम हुआ था। लेकिन उसके बावजूद पानी का दाहिने ओर चल रहा बहाव खतरा बना हुआ है

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *