कुंभ 2027 को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की भेंट

Uttarakhand News
n

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ 2027 और राज्य के विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की तथा केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया।

nnnn

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर में HT/LT विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण और स्वचालन हेतु ₹547.83 करोड़ की DPR को RDSS योजना के तहत स्वीकृति देने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने हरिद्वार कुंभ क्षेत्र के लिए तैयार ₹315 करोड़ के प्रस्ताव को भी RDSS योजना में शीघ्र अनुमोदन देने का आग्रह किया।

nnnn

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निजी डेवलपर्स की कम भागीदारी पर चिंता जताते हुए पूर्ववर्ती 40:40:20 भुगतान प्रणाली को पुनः लागू करने का अनुरोध किया, जिससे परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि AHP घटक के अंतर्गत 15,960 आवासीय इकाइयों का निर्माण चल रहा है, जिनमें से 15,281 इकाइयां आवंटित की जा चुकी हैं। परंतु EWS वर्ग के लाभार्थियों को बैंकों से ऋण सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से बैंकों, एनबीएफसी और आरबीआई को विशेष दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।

nnnn

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार ऋषिकेश-गंगा, हरिद्वार-गंगा और टनकपुर शारदा रिवरफ्रंट को विश्व स्तरीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के रूप में विकसित कर रही है। इसके लिए उन्होंने टीएचडीसी की सीएसआर निधि से ₹100 करोड़ सहयोग का भी आग्रह किया।

nnnn

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड न केवल कुंभ 2027 को भव्य, सुरक्षित एवं पर्यावरण-संवेदनशील तरीके से आयोजित करेगा, बल्कि आवास एवं आधारभूत संरचना विकास के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छुएगा।

nnnn

इस अवसर पर केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने उत्तराखंड को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *