आईएनएस तमाल और सूरत सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचे

National News
n

(नई दिल्ली )31अगस्त,2025.

nnnn

आईएनएस तलवार श्रेणी के स्टील्थ फ्रिगेट का आठवां जहाज आईएनएस तमाल और भारतीय नौसेना का नवीनतम स्वदेश निर्मित निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत, सऊदी अरब के जेद्दा पहुंच गए हैं।

nnnn

पोर्ट कॉल के दौरान, चालक दल रॉयल सऊदी नौसेना बलों (आरएसएनएफ) और सीमा रक्षकों के साथ खेल गतिविधियों, नौसेना सुविधाओं से परिचित होने और भारत और सऊदी अरब के बीच संबंधों को और भी अधिक मजबूत करने को लेकर चर्चा के माध्यम से जुड़ेगा। भारतीय पक्ष आरएसएनएफ, सीमा रक्षकों, राजनयिकों, प्रवासी समुदाय के प्रमुख सदस्यों और स्थानीय सरकारी अधिकारियों के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान का आयोजन करेगा।

nnnn

यह यात्रा सऊदी अरब के साथ रक्षा सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह यात्रा दोनों नौसेनाओं को सर्वोत्तम प्रणालियों को साझा करने और आगे की सहभागिता के अवसर तलाशने का मौका भी प्रदान करेगी।(साभार एजेंसी)

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *