मुख्यमंत्री धामी ने की उच्च स्तरीय बैठक, कानून-व्यवस्था, सड़कों और सेवा पखवाड़े की समीक्षा

Uttarakhand News
n

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर राज्य की कानून-व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, सेवा पखवाड़ा एवं अन्य जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता को सुगम, सुरक्षित एवं पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

nnnn

उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। सभी संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से नियमित निगरानी और सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। साथ ही, पुलिस द्वारा रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

nnnn

मुख्यमंत्री ने मानसून के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बरसात के बाद सड़कों के सुधारीकरण और गड्ढा मुक्त कराने के लिए निविदा प्रक्रिया अभी पूर्ण कर ली जाए, ताकि कार्य समय पर शुरू हो सके।

nnnn

बैठक में सेवा पखवाड़े को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी जनपदों में सेवा, जनजागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इसके लिए प्रत्येक जिले के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर उसे समयबद्ध रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।

nnnn

उन्होंने कहा कि वे स्वयं सड़क मार्ग से विभिन्न जनपदों का भ्रमण करेंगे और व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लेंगे।

nnnn

मुख्यमंत्री ने रेत मिश्रित नमक से संबंधित शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नमूना लेकर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

nnnn

बैठक में मुख्य सचिव श्री आर.के. सुधांशु, प्रमुख सचिव, सचिव श्री शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *