देहरादून में शिक्षकों और कर्मचारियों ने रखा एकदिवसीय उपवास

Uttarakhand News
n

शिक्षक दिवस के अवसर पर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) उत्तराखंड इकाई के आह्वान पर आज एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन एकता भवन, यमुना कॉलोनी, देहरादून में किया गया।

nnnn

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्यूली ने की, जबकि संचालन महामंत्री मुकेश रतूड़ी और कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

nnnn

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कार्मिकों एवं बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कर OPS (पुरानी पेंशन योजना) की बहाली की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई नई पेंशन योजना (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

nnnn

अपने संबोधन में प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है, कोई भीख नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक OPS बहाल नहीं होती, आंदोलन पूरे जोश और ताकत के साथ जारी रहेगा।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *